Showing posts with label ये कमाल है हमारे यहां. Show all posts
Showing posts with label ये कमाल है हमारे यहां. Show all posts

Friday, October 23, 2026

ये कमाल है हमारे यहां

ये रिवाज है हमारे यहां , 
बच्चे कहानियां सुनते हैं , 
बूढ़े कहानियां सुनाते हैं , 
और जवान चुपचाप कहानियां बन जाते हैं !

ये समाज है हमारे यहां , 
लड़कियों को जिंदा रहने के लिये , 
चुपचाप रोज मरने की आदत सिखाई जाती है ! 

ये राज है हमारे यहां, 
कि राजनीति हमारे चरित्र का हिस्सा है, 
जहां अवाम से हम एक वोट बन जाते हैं, 
कानूनन हमें जातियों में काटा जाता है  , 
ऊंच नीच में बांटा जाता है, 
फिर हम सब एक हैं, ये बात बताई जाती है  ! 
इस तरह हम सब , 
बेवकूफ पेड़ की टहनियाँ बन जाते हैं  ! 

ये कमाल है हमारे यहां,
अयोग्यता योग्यता को मुंह चिढ़ाती है,
सरकारी नौकरियां दंगल का मैदान बन जाती है,
कौवे मोती चुगते हैं ,
वोट बनते हैं जातियों से छन-छन,
सरकारी नौकरी में आरक्षण ,
चलो उस जज को बताते हैं  ,
जिसे हम चुनते ही नहीं ,
वो भी तो चुपचाप काॅलेजियम प्रणाली से बन जाते हैं  ।
फिर भी हम अपने प्रजातंत्र पर इतराते हैं ।।