Showing posts with label बस एक निवेदन है. Show all posts
Showing posts with label बस एक निवेदन है. Show all posts

Friday, October 17, 2025

बस एक निवेदन है

असंभव   होती  हमारी  जागरूकता , 
हमारी   नीयत    के खोखलेपन  का  सबूत  है !

कुकुरमुत्ते   की  मानिंद  उगी  टोपियों  की  जड़, 
यकानक  राजनीतिक   क्यूँ हो   गई ?
हमारे  बच्चे  की  भूख  तो  सामाजिक   थी ना , 
फिर  क्यूँ  बन  गई  नारा ?
अनशन  हुयें  , हड़ताल  हुई  ,समझौते  हुये ,
खिलाड़ी  अपने   खेल से  पुर्णतः  संतुष्ट  थें कि 
किसने   किसका  खेल  बिगाड़ा !

कल   फिर  वोटिंग  होगी , 
नहीं मालूम  कौन  जीतेगा ,
पर मालूम   है  की  हमारी   हार होगी !

खूब    घूमते  हो  ना ,
कभी  खुद  के  पासपोर्ट  पर , 
अपने  दिल  का  वीजा  लो , 
पूरी यात्रा  में  निः शुल्क  है  आना- जाना , 
बस  एक  निवेदन  है -
यात्रा  में   अगर  भारत  नजर  आये  , 
तो  उसे  जरुर   बाहर  लाना !!