Showing posts with label मैं तुमसे प्यार करता हूँ. Show all posts
Showing posts with label मैं तुमसे प्यार करता हूँ. Show all posts

Friday, October 17, 2025

मैं तुमसे प्यार करता हूँ

मैं   नफरत  करता  था  तुमसे, 
मगर   गणित  के  किसी   भी  सूत्र    से ,
साबित   नहीं  कर  पाया !
वफ़ा  के  घटने  के  बावजूद ,
सिद्ध  नहीं  कर  पाया  नफरत !

मगर 
बारहवीं  में  पढ़े  तर्कशास्त्र  ने 
आज  सिद्ध  करवाया  मुझसे 
कि  मैं  तुमसे  प्यार  करता  हूँ  !

हाँ !  ठीक   सुना  तुमने ,
मैं  तुमसे  प्यार  करता  हूँ ....
क्यों  कि  तुम  मेरी    माँ  से  प्यार  करती  हो,  
और  मैं   अपनी  माँ   से  प्यार  करता  हूँ , 
बहुत  प्यार  करता  हूँ  !
इसीलिये  स्वत :  सिद्ध  है 
कि  मैं  तुमसे  प्यार  करता  हूँ !!